{"_id":"6ae8ec34a4ad1f7a1305bcba","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-160657-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हास्य, व्यंग्य और देशभक्ति की रचनाओं पर श्रोताओं ने बजाईं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हास्य, व्यंग्य और देशभक्ति की रचनाओं पर श्रोताओं ने बजाईं तालियां
विज्ञापन
काव्य पाठ करते कवि शिव किशोर तिवारी ‘खंजन’’। स्रोत: आयोजक
बांगरमऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान के तत्वावधान रविवार की रात सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न शहरों से आए कवियों ने हास्य, व्यंग्य, देशभक्ति और वीर रस की रचनाएं प्रस्तुत की। हास्य कवि प्रमोद की कविता ‘75 में चीनी, 75 में पौवा, बताओ मोदी चाचा चाय पी कि पौवा’ ने समां बांध दिया।
कवि सम्मेलन की शुरुआत हरदोई के कवि पवन प्रगीत ने देवी गीत से की। इसके बाद हैदरगढ़ के कवि शिवकिशोर तिवारी ‘खंजन’ के ‘न कभी कोई आपस में दंगा रहे, प्रेम की हर दिल में बहती गंगा रहे, हम रहे ना रहे हर दिल में यह तिरंगा रहे’ देशभक्ति गीत ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
बाराबंकी के हास्य कवि प्रमोद ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया। कोलकाता के श्यामल मजूमदार, रायबरेली के मधुप श्रीवास्तव, कवयित्री डॉ. फूलकली, योगेश चौहान, प्रमोद पंकज, नीरज पांडेय और वीर पटेल ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अंजू बाला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्थान के सदस्यों ने कवियों और अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।