Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चार सीएचओ समेत 11 कर्मियों का रोका वेतन

Sat, 21 Nov 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
unnao news
पुरवा। ई-कवच एप पर लाभार्थियों की आभा आईडी बनाने में रुचि न लेने पर सीएचसी अधीक्षक ने चार सीएचओ और सात एएनएम का पांच कार्य दिवस का वेतन रोक दिया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपने और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से उपकेंद्र क्षेत्र के सभी लाभार्थियों की शत-प्रतिशत आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि कुल 1,74,215 आईडी बनाने के लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 1 लाख 110 आईडी बन पाई हैं। सीएमओ डॉ. एके शर्मा के निर्देश पर प्रत्येक लाभार्थी की आभा आईडी अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद प्रगति में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में एनएनएम आशा देवी, उर्मिला, कविता, स्नेहा मौर्य, विभा, लक्ष्मी, नीलम और सीएचओ उपमा, प्रतिमा, स्वाति सक्सेना, मनीषा शामिल हैं। बताया कि निर्धारित समय में शत-प्रतिशत आभा आईडी बनाने का प्रमाण न मिलने पर अगले माह का वेतन भी रोका जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed