{"_id":"6af8b259a4d7b3f1270db3a9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-161304-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शराब पीने के दौरान हुए विवाद में घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शराब पीने के दौरान हुए विवाद में घोंपा चाकू
विज्ञापन
अचलगंज। शराब पीने के दौरान विवाद के बाद दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को अचलगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अचलगंज थाना क्षेत्र के गंगा कटरी स्थित तिघरा गांव निवासी छोटेलाल का 18 वर्षीय बेटा सरवन शनिवार शाम हड़हा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान से शराब खरीदकर बाजार परिसर में पी रहा था। उसी समय उसी गांव के चंदन और सुनील भी वहां शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर तीनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इन लोगों ने सरवन के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित के पिता छोटेलाल ने गांव के ही चंदन और सुनील के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है।