{"_id":"6ae8ecf29160fbeb60076bf1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-160693-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लुटेरे को सात साल की सजा, पांच हजार का अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लुटेरे को सात साल की सजा, पांच हजार का अर्थदंड
विज्ञापन
उन्नाव। बाइक सवार महिला का बैग लूटने के दोषी को सीजेएम भाव्या तिवारी ने सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हाकिम टोला मोहल्ला निवासी मो. वासिक ने एक अक्तूबर 2024 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 30 सितंबर की रात करीब दस बजे वह पत्नी व बच्चाें के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। नवीन मंडी के पास स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्ति बाइक का पीछा करने लगे। कुछ दूर बाद आरोपियों ने पत्नी का हैंडबैग छीन लिया जिसमें तीन हजार रुपये, मोबाइल समेत अन्य वस्तुएं मौजूद थी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की। इस मामले में अकरमपुर निवासी आकाश धानुक के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। मुकदमे के विवेचक तत्कालीन उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर सात अक्तूबर 2024 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। साेमवार को मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अभियोजन विभाग की दलील व पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर दोषी को सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।