{"_id":"6ae64c5a93a65d4bae0c8b4e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-160571-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गवाहों के मुकरने से छेड़छाड़ के चार आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गवाहों के मुकरने से छेड़छाड़ के चार आरोपी बरी
विज्ञापन
उन्नाव। नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में न्यायालय ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। मुकदमे के दौरान गवाह अपने पूर्व बयानों से मुकर गए। अभियोजन पक्ष भी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। न्यायाधीश ने मनगढ़ंत व झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया है।
सफीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि आठ सितंबर 2022 की सुबह करीब आठ बजे 15 वर्षीय बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में बम्हना गांव के राम और लक्ष्मण ने छेड़छाड़ की थी। शोर मचाने पर भाग गए। अगले दिन नौ सितंबर की सुबह करीब 10 बजे आरोपी सुरेश और रोहित के साथ लाठी लेकर घर में घुस गए। बेटी से दोबारा छेड़छाड़ की और बीच-बचाव करने आए भाई को पीट दिया। पुलिस ने पहले प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। इसके बाद वादी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर ही आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी और मामले के गवाह, पीड़िता की मां और भाई अपने पूर्व बयानों से मुकर गए। न्यायालय को बताया कि गांव वालों के बहकावे में आकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके चलते न्यायालय ने राम, लक्ष्मण, सुरेश चंद्र और रोहित को आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
गवाही में परस्पर विरोधाभासी बयान देने और झूठा वाद दायर करने पर अदालत ने संज्ञान लिया। न्यायालय ने वादी राकेश के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 383 के तहत प्रकीर्ण वाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं।