फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली पद की शपथ

Sun, 06 Sep 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो -29-शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेते अध्यक्ष रतींद्र प्रताप सिंह व महामंत्र
उन्नाव। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शुक्रवार को पद की शपथ ली। बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल ने अधिवक्ताओं से बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाकर चलने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रतींद्र प्रताप सिंह और महामंत्री आनंद कुमार सिंह उर्फ बूटा सिंह ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल का स्वागत किया। इसके बाद एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बीके बाजपेई ने शपथ ग्रहण की शुरुआत कराई। प्रमाणपत्र वितरण कमेटी के सदस्य रश्मि मोहन अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल ने कहा कि उन्नाव के अधिवक्ताओं से विशेष लगाव है। यहां आकर ऐसा लगा जैसे अपने घर आई हों। निर्वाचित अध्यक्ष रतींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाएंगे और बार-बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य बनाकर आम जनमानस को सहज न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री आनंद कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं के सुख-दुख में सदैव भागीदार रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री हृदय प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश कविता मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अनिल कुमार शुक्ला, पीठासीन अधिकारी एम.ए.सी.टी. विवेकानंद शरण त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, संजय शुक्ला, सतीश त्रिवेदी, धर्मवीर सिंह सोनू, सुनीत गुप्ता, मनोज सिंह परिहार, अमित मोहन श्रीवास्तव और दीपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


नई कार्यकारिणी में ये भी पदाधिकारी
नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष शशि प्रभा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महजबी बेगम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, संयुक्त मंत्री अंकित तिवारी, आलोक कुमार वर्मा, सोनिका गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य दुर्गा शंकर यादव, नृपेंद्र कुमार बाजपेयी, संजय मिश्रा, शैलेंद्र विद्यार्थी, निशा देवी, स्नेहलाता गुप्ता तथा कनिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार निषाद, मो. वली अहमद, अरुण कुमार और निशिता बाजपेयी, रेखा वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed