फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: स्वाइन फ्लू संक्रमितों के संपर्क में आए छह लोगों की जांच

Wed, 02 Sep 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-9- न्यू कटरा मोहल्ले में स्वाइन फ्लू संक्रमित के संपर्क में आई युवती को दवा देते डॉक्टर। स - फोटो : 1
उन्नाव। जिले के बांगरमऊ और गंजमुरादाबाद ब्लॉकों में सोमवार को दो वृद्ध महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद हलचल मच गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीमें भेजकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई। इसमें महिलाओं के संपर्क में आए छह लोगों की जांच कर उन्हें एहतियातन दवा दी गई है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कस्बा स्थित न्यू कटरा मोहल्ला निवासी 70 महिला को पांच दिन पहले तेज बुखार और खांसी की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। उधर, गंजमुरादाबाद के ब्योली इस्लामाबाद कस्बे में भी 75 वर्षीय वृद्ध महिला को नाजुक हालत में परिजनों ने लखनऊ में भर्ती कराया है। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में दो मरीजों में बीमारी की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय सीएचसी प्रशासन सक्रिय हो गया। मंगलवार को बांगरमऊ सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सागर सिंह ने टीम के साथ न्यू कटरा मोहल्ला पहुंचे और महिला के संपर्क में आए दो लोगों की जांच कर उन्हें एहतियात के तौर पर दवा दी। वहीं ब्योली इस्लामाबाद कस्बे में भी डॉ. मंजेश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के संपर्क में आए चार लोगों की जांच की। हालांकि किसी में भी स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षण नहीं मिले। इसपर टीम ने एहतियातन दवा देकर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन


वर्जन...
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की। सभी लोगों से किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर जानकारी देने को कहा गया है। -डॉ. जयराम सिंह, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्वाइन फ्लू के लक्षण
अचानक तेज बुखार, ठंड लगना, सूखी खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, बदन दर्द, थकान और भूख कम लगने जैसी शिकायतें हो सकती हैं। कुछ मरीजों को उल्टी-दस्त या सांस लेने में तकलीफ भी होती है।

--
स्वाइन फ्लू से बचाव
बीमार व्यक्ति से निकट संपर्क से बचें, भीड़भाड़ या अस्पताल जाते समय सही ढंग से मास्क लगाएं और खांसते-छींकते समय मुंह तथा नाक रुमाल या कोहनी से ढकें। साबुन-पानी से बार-बार कम से कम 20 सेकंड हाथ धोएं। आंख, नाक और मुंह छूने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed