{"_id":"6ae64b6e35dad903000adf1e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-160560-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत पांच शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत पांच शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
टप्पेबाज गिरोह की सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार देवी उर्फ गुड़िया। स्रोत: पुलिस
बांगरमऊ (उन्नाव)। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का खुलासा करते हुए महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख कीमत के 40 ग्राम सोने के जेवर भी बरामद करने का दावा किया है।
सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि 18 अक्तूबर को कोतवाली क्षेत्र के छोटी जमुनिहा बंगर गांव निवासी छेदाना उर्फ कुसमा को नशीला पदार्थ सुंघाकर टप्पेबाजों ने सोने के जेवर उतरवा लिए थे। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर कल्याणी नदी के पुल के पास से महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में हरीश उर्फ कालिया निवासी रघुवीर नगर आरजी 80 टंकी वाली झुग्गी, थाना ख्याला नई दिल्ली, रवि राठौर निवासी रघुवीर नगर आरजी 213 टंकी वाली झुग्गी थाना ख्याला नई दिल्ली, प्रेम राठौर निवासी सुल्तानपुरी शनि बिहार एफ सात डब्लू 49/14 थाना मंगोलपुरी नई दिल्ली, प्रेम सोलंकी निवासी ए- 383 कठपुतली कॉलोनी शादीपुर थाना पटेल नगर नई दिल्ली व देवी उर्फ गुड़िया निवासी रघुवीर नगर टंकी वाली झुग्गी थाना ख्याला नई दिल्ली शामिल हैं।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने सदर कोतवाली, बांगरमऊ और कोतवाली फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ में नशीला पदार्थ सुंघाकर टप्पेबाजी की घटनाएं स्वीकार की हैं। पूर्व में दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड में वारदात भी कबूली है। इनके पास से सोने की दो चेन, तीन अंगूठी, दो मंगलसूत्र, दो कान के कुंडल व दो झाले बरामद हुए हैं। हरीश उर्फ कालिया, रवि और प्रेम राठौर पर दिल्ली, उत्तराखंड, फतेहगढ़ व जनपद में सात-सात व देवी उर्फ गुड़िया पर जिले के विभिन्न थानों में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी पर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।