फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अनियमितता का आरोप लगाकर सभासदों ने दिया धरना

Wed, 29 Apr 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20- धरने पर बैठे सभासदों से बात करतीं अधिशासी अधिकारी 
बांगरमऊ। सभासदों में मंगलवार को नगर पालिका परिषद में धरना दिया। इसके बाद उन्होंने 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन ईओ को सौंपा। इसमें सभासदों ने बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सभासद राहुल शुक्ला, इसरार खां, हरिओम तिवारी, सूरज बली समेत कई सभासदों ने मंगलवार को नगर पालिका परिसर में धरना दिया। सभासदों का आरोप रहा कि पालिका में बोर्ड बैठक न कराकर फर्जी बिल बनाकर कार्य चल रहा है। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र में सभासद के साथ तीन हलफनामा लगवाकर जनता का रुपया बर्बाद किया जा रहा है। इसके अलावा सोलर टंकी का संचालन बिजली से किए जाने और बिना बीमा के पालिका वाहनों का संचालन किए जाने आरोप सभासदों ने लगाया। धरने के बाद 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन ईओ गुंजन गुप्ता को सौंपा। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो तिकोनिया पार्क तिराहे पर जनता के बीच धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed