{"_id":"69d16e6b3f37aab33f00f944","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-148025-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हिंदी रंगमंच दिवस पर नसीर अहमद की कहानियों का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हिंदी रंगमंच दिवस पर नसीर अहमद की कहानियों का मंचन
विज्ञापन
फोटो-36-रंगकर्मी राघवेंद्र को सम्मानित करते उदयन सांस्कृतिक संस्था के पदाधिकारी व रंग कर्मी। स्
उन्नाव। हिंदी रंगमंच दिवस पर किंग्सन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उदय सांस्कृतिक संस्थान ने साहित्यकार नसीर अहमद की कहानियों का मंचन किया। दर्शकों ने रंगकर्मियों के प्रस्तुतीकरण की सराहना की।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि जनपद का साहित्य के क्षेत्र में बड़ा नाम है। हाल के दिनों में अन्य विधाओं में भी जिले ने दुनिया में नाम रोशन किया है। भारतीय धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रसिद्ध रंगकर्मी जब्बार अकरम के निर्देशन में मंचन हुआ। रहमान रूमी, जया उपाध्याय, शफी अहमद खान, रफीक अहमद ने अभिनय किया। राघवेंद्र सिंह और एसके ने भी विभिन्न कहानियों का मंचन किया।
कॉलेज के प्रबंधक अहमद मोनिस रिजवी और पूर्व प्राचार्य रामनरेश के अलावा प्रेमचंद सिंह, अस्मिता उपाध्याय, दिव्यांशी अवस्थी और अखिलेश तिवारी भी मौजूद थे।