{"_id":"69752183e96031b71203e12b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-144043-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नगर में 50 लाख से होगा नाली और नालों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नगर में 50 लाख से होगा नाली और नालों का निर्माण
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। नगर पंचायत में जलनिकासी के लिए शासन से 50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। शासन से पहली किस्त में 25 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।
नगर क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पंचायत के प्रस्ताव पर नगर विकास विभाग ने स्वीकृति दे दी है। इससे कस्बे वासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि शासन ने कस्बे में जल निकासी की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन से 50 लाख का बजट स्वीकृत हुआ था।
25 लाख की धनराशि आवंटित भी हो गई है। इससे कस्बे में नाली और नाला का निर्माण करा कर समुचित जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि जल्दी ही नाली व नाला निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद कस्बा वासियों को जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी।