{"_id":"69581b18e9cd56b70806f51a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-142846-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रंजीत बहादुर ने की थी बेटियों के लिए शिक्षा की उत्कृष्ट व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रंजीत बहादुर ने की थी बेटियों के लिए शिक्षा की उत्कृष्ट व्यवस्था
विज्ञापन
बीघापुर। नगर पंचायत भगवंतनगर स्थित श्याम राजकुंवरि जगन्नाथ सिंह सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षाविद व समाजसेवी रंजीत बहादुर सिंह की 102वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि रंजीत बहादुर सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में भी बेटियों की शिक्षा के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था की।
पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने उनके समाज को शिक्षित बनाने के संकल्प की सराहना की। कहा कि अच्छी शिक्षा ही राष्ट्र के विकास का मजबूत आधार होती है। राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित शिक्षक रमेश सिंह ने उन्हें एक महान व्यक्तित्व बताया।
कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षक विधायक ने पिछले वर्ष की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों अनुज विश्वकर्मा, शिवांक, शशिकांत, अनमोल, रुकसार और सतीश को प्रशस्तिपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार की ओर से जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रबंधक समरेंद्र सिंह, वाईएन सिंह, देव स्वरूप, गौरीशंकर सिंह, सतेंद्र सिंह, राम प्रताप सिंह, अवनीश प्रताप सिंह, नरेंद्र और आनंद ने सहयोग किया। स्वामी ब्रह्मात्मनंद महाराज ने अध्यक्षता की और योगेंद्र कुमार ने संचालन किया।