{"_id":"68fa770b7dc2a8a43e06e7e4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-139018-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: निकाह से 10 दिन पहले युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: निकाह से 10 दिन पहले युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के बेलरावां गांव में युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव निकाला। युवती की शादी तय थी। दो नवंबर को बारात आनी थी।
सफीपुर कोतवाली के बेलरावां गांव निवासी युनूस की बेटी अल्शिफा (19) का शव बृहस्पतिवार शाम को घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला। यूनस के मुताबिक अल्शिफा की दो नवंबर को पास के ही गांव से बारात आनी थी। शादी तय होने के बाद से वह गुमसुम रहती थी पर उसने कभी कुछ बताया नहीं।
बृहस्पतिवार को घर के सभी लोग अपने काम में लगे थे। जब वह काफी देर तक नहीं दिखी तो घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शक होने पर रोशनदान से झांक कर देखा तो अल्शिफा का शव पंखे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की बात कही है। कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।