{"_id":"68eea34042fd1af7090eee01","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-138588-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने की मस्ती
विज्ञापन
फोटो-4- पॉलिटेक्निक में फ्रेशर पार्टी में प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत: शिक्षक
सोनिक। दही स्थित राजकीय पाॅलिटेक्निक में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खूब मस्ती की। प्रधानाचार्य ने उन्हें कॅरिअर को लेकर टिप्स भी दिए।
प्रधानाचार्य पीयूष शाक्य ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सब जीवन के नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। यह सफर निश्चित रूप से सीखने और आगे बढ़ने का शानदार अवसर है। उन्होंने कहा कि कॉलेज आपको सर्वोत्तम संसाधन और ज्ञान देने का प्रयास करेगा ताकि आप अपने कॅरिअर को आकार दे सकें। सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं बल्कि पाठ्येतर गतिविधियों और सामाजिक जीवन में भी शामिल हों। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नृत्य कर धमाल मचाया।
प्रेमचंद्र सोनकर, नीलेश कुमार, संजय कुमार श्रीवास्तव, राणा विक्रम प्रताप सिंह, हेम दुर्गा पाल, सादिया, अनुराग अग्रवाल, अजीत कुमार गौतम, विकास, वेद प्रकाश,अमिता यादव, प्रियंका अवस्थी आदि मौजूद रहे।