{"_id":"68e17c24b64e1b52f207e680","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-138060-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पति से झगड़े के बाद बाद दो बच्चों सहित पीया कीटनाशक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पति से झगड़े के बाद बाद दो बच्चों सहित पीया कीटनाशक, हालत गंभीर
विज्ञापन
फोटो नंबर-32-महिला के दो बच्चों सहित जहर खाने की घटना में घर पहुंचकर जांच करती पुलिस। स्रोत: पु
बीघापुर (उन्नाव)। बिहार थाना क्षेत्र के पनई गांव में बेटी की शादी के लिए रुपयों के इंतजाम को लेकर नशेबाज पति से विवाद के बाद महिला ने दो बच्चों को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। पड़ोसियों की सूचना पर ग्राम प्रधान ने जिला अस्पताल भेजा जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक तीनों की हालत में सुधार है।
पनई गांव निवासी तेज प्रताप सिंह गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। 15 दिन पहले गांव आया है। इधर पत्नी अनीता (42) ने बेटी नैंसी (22) की शादी तय कर दी है। नवंबर में बरात की तैयारी कर रही थी। शादी के लिए रुपयों के इंतजाम करने को लेकर पति-पत्नी में कई दिनों से विवाद हो रहा था। शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे पति नशे में घर पहुंचा तो दोनों में फिर विवाद हुआ। अनीता ने घर में रखा कीटनाशक बेटी नैंसी और 13 साल के बेटे नैतिक को पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। कुछ ही देर में तीनों को उल्टियां शुरू हुईं और हालत बिगड़ गई।
ग्राम प्रधान पिंटू सिंह ने बताया कि तेज प्रताप के नशे में होने से पत्नी और बच्चों को अस्पताल पहुंचाने की स्थिति में न देख पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल भेजा। वहां से रात में ही तीनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। पड़ोस में रहने वाली रेखा भी साथ गई थी।
विज्ञापन
सूचना पर बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। उन्होंने बताया कि महिला ने घरेलू कलह में यह कदम उठाया है। तीन की हालत अब खतरे से बाहर है।