{"_id":"697283f65a3e43f647069b43","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-143919-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कृष्णा शर्मा की शतकीय पारी से शास्त्री क्लब की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कृष्णा शर्मा की शतकीय पारी से शास्त्री क्लब की जीत
विज्ञापन
फोटो-6- मैच के दौरान बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
उन्नाव। अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में बृहस्पतिवार को शास्त्री क्लब के युवा बल्लेबाज कृष्णा शर्मा ने बल्ले का जौहर दिखाते हुए शानदार शतक जड़ा। उनकी बेहतरीन पारी की बदौलत टीम ने बैंकर्स इलेवन को 95 रन हरा दिया।
शुक्लागंज के सप्रू मैदान पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेले गए इस मैच में बैंकर्स इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शास्त्री क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में आठ विकेट खोकर 243 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कृष्ण शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाए जबकि देवांश ने 56 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंकर्स इलेवन की टीम 23 ओवरों में मात्र 148 रनों पर ही सिमट गई। टीम के लिए मोहित रावत ने 33 और नित्यांश ने 17 रन बनाए। इस प्रकार, शास्त्री क्लब ने यह मैच 95 रनों से जीत लिया। इस अवसर पर डीसीए सचिव पीके मिश्रा, ओम मिश्रा, साकिर हुसैन, अजय त्रिवेदी और अरशद खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।