{"_id":"694d82ed10b2863fb80eb8ef","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-142444-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: काव्य पाठ में निवेदिता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: काव्य पाठ में निवेदिता अव्वल
विज्ञापन
उन्नाव। अटल जन्म शताब्दी वर्ष के तहत जिले के विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को डीएम ने अटल जयंती पर सम्मानित किया।
विकास भवन सभागार में अटल जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम गौरांग राठी ने अटलजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की निवेदिता ने पहला स्थान हासिल किया। स्नेहा राठौर ने दूसरा और राम समुझ गुरुकुल महाविद्यालय के नवनीत पांडेय ने तीसरा स्थान हासिल किया।
निबंध प्रतियोगिता में त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज की छात्रा अर्चिता ने बाजी मारी जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरन नगर से कशिश पांडेय ने दूसरा और उच्च प्राथमिक विद्यालय मलयपुर की छात्रा जूली ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बक्खाखेड़ा से स्नेहा राठौर ने पहला, इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज बांगरमऊ से अर्पिता ने दूसरा और और राजकीय महाविद्यालय की छात्रा अंशिका यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी को डीएम ने प्रतीकात्मक चेक आर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान डीआईओएस सुनील दत्त, बीएसए शैलेश कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता अरोड़ा ,उपनिदेशक कृषि रवि प्रकाश, प्राचार्य कमलेश कुमार, आशीष दीक्षित, विश्वनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।