{"_id":"6ae8ed86cda34655e303cbf5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160697-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फोन कर पिता से बोला बेटा...जहर खाने जा रहा हूं, बचा सकते हो तो बचा लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फोन कर पिता से बोला बेटा...जहर खाने जा रहा हूं, बचा सकते हो तो बचा लो
नवाबगंज (उन्नाव)। दही थाना क्षेत्र निवासी युवक ने प्रेम प्रसंग में घर से 15 किलोमीटर दूर अजगैन कोतवाली के अतरसा गांव में जाकर जहर खा लिया। जहर खाने से पहले उसने पिता को फोन कर कहा कि जहर खाने जा रहा हूं, बचा सकते हो तो बचा लो। परिजन जब तक खोजकर उसके पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
दही थानाक्षेत्र के तारगांव निवासी शोभित (24) पुत्र रामलखन नासिक में एक बेकरी में काम करता था। वह आठ दिन पहले ही घर लौटा था। बड़े भाई राहुल ने बताया कि सोमवार की दोपहर शोभित घर से बाइक लेकर निकला था। पिता ने कई बार फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। बाद में फोन कर बताया कि मैं जहर खाने जा रहा हूं, बचा सकते हो तो बचा लो। यह सुनते ही पिता को चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गए। पहले उन्हें होश में लाया गया, फिर हम लोग उसकी तलाश में निकले लेकिन ढूंढने में काफी समय लग गया। बाद में पता चला कि घर से 15 किलोमीटर दूर अजगैन क्षेत्र के अतरसा गांव के अंदर वह बेसुध पड़ा है। वहां के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जब वहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने प्रेम-प्रसंग में यह कदम उठाने की बात बताई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी बहन पूजा है। बेटे की मौत से मां कृष्णावती सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। बताया कि पांच दिन पहले उसी युवती ने नवाबगंज पुलिस चौकी में शोभित के खिलाफ तहरीर भी दी थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई थी। अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।