{"_id":"6ae8ebe8433426f61d0e256b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160664-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: साइकिल को टक्कर मारकर पलटा ऑटो, राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: साइकिल को टक्कर मारकर पलटा ऑटो, राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
राजकुमार उर्फ बाबू (फाइल फोटो)
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भैसई गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो साइकिल सवार किसान को टक्कर मारते हुए पलट गया। इससे किसान की मौत हो गई, जबकि सवारियां घायल हो गईं। इनमें से दो महिलाओं को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है।
सदर कोतवाली के शिवनगर मोहल्ला निवासी किरण (35) पत्नी अनुज शुक्ला, आशा (20) पुत्री राधेलाल, मिथिलेश (38) पत्नी राम सजीवन मीरा यादव (39) पत्नी विष्णु नारायण, रचना यादव (25) पुत्री विष्णु नारायण, माया (58) पत्नी स्व. नन्हेलाल रविवार को बीघापुर के गौरी में चल रही शिवमहापुराण की कथा सुनने गई थीं। रात में लौटते समय उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भैसई गांव के पास अचानक से साइकिल सवार बेथर गांव निवासी राजकुमार उर्फ बाबू (65) के सामने आने से ऑटो अनियंत्रित हो गया और साइकिल में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में सभी घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने राजकुमार उर्फ बाबू को मृत घोषित कर दिया। वहीं माया और मीरा यादव की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर किया गया है। राजकुमार राजमिस्त्री थे और काम कर घर लौट रहे थे। पति की मौत से पत्नी माया और चार बच्चों में तीन बेटे और बेटी बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
ऑटो बाइक की भिड़ंत में दंपती सहित पांच घायल
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भैंसई गांव के पास सोमवार की दोपहर ऑटो और बाइक में भिड़ंत हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। दो के पैर में फ्रैक्चर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ये लोग शिव महापुराण की कथा सुनने जा रहे थे।
विज्ञापन
कानपुर के यशोदानगर निवासी संतोष (38) पत्नी निशा (35) और पड़ोसी पुष्पा (32) के साथ सोमवार सुबह ऑटो बुक कर शिवपुराण की कथा सुनने गौरी गांव जा रहे थे। हाईवे पर थाना क्षेत्र के भैंसई गांव के पास कानपुर मंधना निवासी बाइक सवार सुशील पांडेय (40) की बाइक से टक्कर हो गई। घटना में ऑटो सवार दंपती, महिला के साथ बाइक सवार सुशील और उनकी पत्नी स्वाति घायल हो गईं। घटनास्थल पर पहुंची पीआरवी ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने स्वाति और निशा के पैर में फैक्चर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।