{"_id":"6acfe2dee812b888ef08cae3","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159522-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मां से मिलकर खूब रोया था सुनील...कभी न आने की कही थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मां से मिलकर खूब रोया था सुनील...कभी न आने की कही थी बात
विज्ञापन
सुनील का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन। स्रोत पाठक
- फोटो : ArchivE
सफीपुर। हादसे में मंगलवार की शाम बाइक सवार युवक की मौत के मामले में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बेहाल हो गए। मां ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद बेटा घर आकर खूब रोया था। कभी न आने की बात कहकर घर से गया था लेकिन यह नहीं पता था कि वह हादसे का शिकार हो जाएगा। परिजनों ने नानामऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी सुनील राठौर (30) पुत्र रामखेलावन मंगलवार शाम पत्नी प्रियंका उर्फ कोमल से कहासुनी के बाद नाराज होकर पांच साल के बेटे आयुष को साथ लेकर कुसरठ में रहने वाले माता-पिता से मिलने गया था। मां हेमावती ने बताया कि बेटा आने के बाद खूब रोया था और फिर कभी न आने की बात कहकर चला गया था। जाते वक्त उसे समझाया भी था।
खबर आई कि देर शाम कादिरपुर-जहांगीर नगर संपर्क मार्ग पर वह मोबाइल से रील बना रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराते हुए करीब 20 फीट गहरे नाले में गिर गई थी। उसी में बेटे की मौत हो गई। घायल बेटे आयुष का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार शाम तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। शाम चार बजे नानामऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।