{"_id":"6ac947e1d9e23aa19c0897b6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159200-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसान ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसान ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
विज्ञापन
अचलगंज। चपरी शाहपुर गांव में किसान ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस की जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
थाना क्षेत्र के चपरी शाहपुर गांव निवासी चंद्रपाल (60) खेती करते थे। बृहस्पतिवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने देखा तो पास में जहर की पुड़िया पड़ी थी। आनन-फानन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां पहुंचने से ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
पुलिस ने जांच की तो बड़े बेटे सुधीर ने बताया कि मां सुमन से कुछ दिनों से पिता का झगड़ा होता रहता था। पति की मौत से पत्नी और पांच बेटे बेहाल हैं। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।