{"_id":"6ac40e2507619200ba0112f7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158963-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 800 मीटर दौड़ में अभिषेक और प्रियंका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 800 मीटर दौड़ में अभिषेक और प्रियंका अव्वल
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : ARchive
सफीपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सफीपुर एवं बांगरमऊ तहसील की) हुई। पहले दिन 800 मीटर दौड़ में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के अभिषेक और जीजीआईसी सफीपुर की प्रियंका ने पहला स्थान स्थान हासिल किया।
कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक गुलाब गुप्ता ने 800 मीटर बालक और बालिका वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें बालक वर्ग में अभिषेक और बालिका वर्ग में प्रियंका ने पहला स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में भी बालक वर्ग में अभिषेक ने पहला स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में अंश कुमार और जीजीआईसी की प्रतिज्ञा पहले स्थान पर रहीं। गोला फेंक में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्र सजीवन और जीजीआईसी सफीपुर की श्रेया ने पहला स्थान पाया।
भाला फेंक प्रतियोगिता में सीपीटीएन ऊगू के आशीष कुमार और आरआरडीएस बांगरमऊ की अल्तशा बेगम ने पहला स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में जीजीआईसी सफीपुर की श्रेया ने पहला और सब जूनियर की 600 मीटर दौड़ में सराय सकहन जूनियर के दीपचंद्र और जीजीआईसी की आस्था पांडेय ने पहला स्थान पाया। 200 मीटर दाैड़ प्रतियोगिता में सीपीटीएन ऊगू के समीर और जीजीआईसी की नैना देवी ने पहला स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में जीजीआईसी की अल्शिफा ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य मनीष कुमार के अलावा अनामिका, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, अमृता दिवाकर, अवधेश तिवारी मौजूद रहे।