फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: युवती और पिता पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

Sun, 04 Oct 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बांगरमऊ। भिखारीपुर पतसिया गांव के युवक के 14 दिन पहले गंगा में कूदकर खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आया है। भाई ने गांव की एक युवती और उसके पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अनीस ने पुलिस को बताया कि भाई इसरार मोहम्मद 19 सितंबर को दोपहर एक बजे घर से निकला था। दोपहर दो बजे उसके दोस्त शहनूर ने परिजनों को सूचना दी कि इसरार ने नानामऊ पुल से गंगा में छलांग लगा दी है। पांच दिन बाद 23 सितंबर को कानपुर में गंगा बैराज पर इसरार का शव मिला था। बताया कि इसरार का एक युवती से प्रेम प्रसंग होने की चर्चा है। इसी वजह से वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन

आरोप है कि युवती और उसके पिता, इसरार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी वजह से भाई ने खुदकुशी कर ली। अनीश ने घटना की वजह स्पष्ट करने के लिए इसरार के मोबाइल की कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की मांग की है। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed