{"_id":"6ab6cee13c8524adc107d350","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158373-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ठाकुरद्वारा से लड्डू गोपाल, राधाकृष्ण सहित छह मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ठाकुरद्वारा से लड्डू गोपाल, राधाकृष्ण सहित छह मूर्तियां चोरी
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में मूर्ति रखे जाने वाले खाली स्थान को दिखाते पुजारी अवध बिहारी। संवाद
सफीपुर। पारा सैफपुर में बने ठाकुरद्वारा में चोरों ने लड्डू गोपाल और राधाकृष्ण सहित छह मूर्तियां चोरी हो गईं। शुक्रवार सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला। मंदिर संरक्षक के मुताबिक सौ साल से पुरानी मूर्तियां अष्टधातु की थीं। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची और जांच की। संरक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा हैदराबाद निवासी प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव पारा सैफपुर में बने ठाकुरद्वारा के संरक्षक हैं। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने ठाकुरद्वारा की पीछे की दीवार के सहारे चढ़कर लड्डू गोपाल और राधाकृष्ण की करीब 100 साल पुरानी मूर्तियां चोरी कर लीं और ठाकुरद्वारा के अंदर रखी सीढ़ी के सहारे पीछे से निकल गए। मंदिर के पुजारी बाबा अवध बिहारी शुक्रवार सुबह ठाकुरद्वारा पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई और ग्रामीणों को बताया। पीआरवी के साथ थानाध्यक्ष भी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच जांचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मूर्तियां अष्टधातु की बताई जा रही हैं।
एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि संरक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। मूर्ति किस धातु की हैं इसकी अभी सही पुष्टि नहीं हो सकी है।