{"_id":"69d7fc16992601e4000fb18d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-148323-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-18- ज्योति (फाइल फोटो)
अचलगंज। रायपुर बुजुर्ग स्थित ससुराल में बुधवार की रात महिला की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। पति ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर मायके के लोग उसे अपने घर ले गए। रात में दोबारा तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मायके वालों ने पति को फोन किया तो बंद मिला। इस पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
रघुनाथखेड़ा गांव निवासी ज्योति (23) की शादी डेढ़ साल पहले दही थानाक्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग निवासी शिवम यादव से हुई थी। ज्योति के पिता रामकिशन यादव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही शिवम दहेज की मांग करता था। बेटी की तबीयत खराब होने पर भी इलाज नहीं कराता था। बुधवार की रात तबीयत खराब होने पर ससुराल वाले उसे देखने नहीं आए। पति ने फोन बंद कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन थाने पहुंचे और दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी। इसके बाद पति और ससुराल वाले भी थाने पहुंच गए। देर शाम दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।