{"_id":"69bc4b300c2d74e87a0d86b9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147136-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए बालिकाओं का किया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए बालिकाओं का किया टीकाकरण
फोटो- 31-जिला महिला अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिका का होता टीकाकरण। संवाद
Link Copied
उन्नाव। बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जिला महिला चिकित्सालय में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण की शुरू की गई। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने चार बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
बताया कि यह टीकाकरण बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाले संक्रमण तथा उससे उत्पन्न होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में प्रभावी होगा। एचपीवी टीकाकरण 14 से 15 साल आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। अभिभावकों से अपील की है कि वह अपनी इस उम्र की बालिकाओं को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिले में टीकाकरण कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से संचालित करेगा। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा जिसमें स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद, डॉ. रानू कटियार, डॉ. अलका शुक्ला, नीरज कुमार निगम, शकील हुसैन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।