फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चौकी में तैनात पूर्व दरोगा पर महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोप

Mon, 16 Mar 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बीघापुर। लालकुआं चौकी के पूर्व उपनिरीक्षक पर युवक ने पत्नी का शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक ने दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की हैं। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में युवक ने बताया कि वह दो साल से सऊदी अरब में रोजगार कर रहा है। पत्नी चार बच्चों के साथ बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहती है। बताया कि पूर्व चौकी इंचार्ज ने उसकी पत्नी का डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण किया। उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बीघापुर से ट्रांसफर होने के बाद भी उपनिरीक्षक लालकुआं में किराए का कमरा लेकर उसकी पत्नी को जबरन बुलाता था। वह फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देता है।
विज्ञापन

युवक ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। बताया गया है कि लालकुआं चौकी इंचार्ज रहते हुए दरोगा पर आशिक मिजाजी के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। क्षेत्राधिकारी मधुपनाथ मिश्रा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद न्यूज़ एजेंसी वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed