{"_id":"69af232e0b7bc163cf0522e7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-146543-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस भर्ती परीक्षा में 2200 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस भर्ती परीक्षा में 2200 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
फोटो- 28-डीएसएन पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते सीओ सिटी दीपक यादव। स्रोत: पुलिस
उन्नाव। जिले में 14 और 15 मार्च को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। केंद्रों पर व्यवस्थाएं चेक की जा रही हैं। सोमवार को सीओ सिटी ने दो केंद्रों का निरीक्षण कर सीसीटीवी, कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं को चेक किया।
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और उसके समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए जिले में 14 और 15 मार्च को परीक्षा होनी है, इसके लिए शहर में अटल बिहारी इंटर कॉलेज, डीएसएन पीजी कॉलेज ब्लॉक ए और बी, डॉक्टर जीनाथजी दयाल बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोतीनगर राजकीय इंटर कॉलेज और श्यामकुमारी सेठ इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 2200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 और शाम तीन बजे से पांच बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगा दिए गए हैं।
परीक्षा की तैयारी को लेकर सोमवार को सीओ सिटी दीपक ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्र डीएसएन पीजी कॉलेज (ए और बी ब्लॉक) का निरीक्षण किया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और अन्य व्यवस्थाओं को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि तैयारियां चल रही हैं, किसी प्रकार की परीक्षा में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।