{"_id":"69a7036dc2cabd36e7043b81","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-146237-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पति की कब्र के पास पत्नी को दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पति की कब्र के पास पत्नी को दफनाया
विज्ञापन
पुरवा। पति की बीमारी से और पत्नी की सड़क में हुई मौत की घटना में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को महिला के शव को कर्मी गढ़ेवा घाट पर पति के शव के पास ही दफनाया गया। एक साथ दो मौतों से परिवार की होली की खुशियां मातम में बदल गईं।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी हेमचंद्र की बीघापुर कोतवाली के सराय कटरी निवासी बहन रामरती के घर में सोमवार सुबह बुखार से मौत हो गई थी। पति की मौत की सूचना पर पत्नी मुन्नीदेवी (48) बेटे अमित के साथ वहीं जा रहीं थीं। पुरवा-बीघापुर मार्ग पर काजीखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से मुन्नी देवी की भी मौत हो गई थी, बेटे को चोटें आई थीं।
सोमवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। बेटे अमित ने बताया कि कर्मी गढ़ेवा घाट पर सोमवार को पिता का शव दफन किया गया था। पिता के शव से दो मीटर दूर मां का शव दफन किया गया है। माता-पिता की मौत से परिजन बेहाल हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि अज्ञात लोडर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।