{"_id":"69a1ea2fdd6e379d9e083459","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145989-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी 14 महिलाओं सहित 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी 14 महिलाओं सहित 17 घायल
विज्ञापन
फोटो-16- सीएचसी में भर्ती हादसे में घायल हुए लोग। संवाद
सफीपुर। देव मूर्तियों की शोभायात्रा निकालकर गंगा स्नान करने बिठूर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ककरौरा के पास पलट गई। इस हादसे में 14 महिलाओं समेत 17 लोग घायल हो गए। 14 की हालत बंभीर देखकर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 25 लोग सवार थे।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के अजगवां गांव के जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिवमंदिर के निर्माण के बाद गांव के लोग पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार कारें और 15 बाइकों से शिवलिंग, नंदी बाबा, मां दुर्गा, पार्वती और बाबा बजरंग बली की मूर्तियां लेकर पौराणिक स्थल बिठूर जा रहे थे। मूर्तियों को शनिवार को मंदिर में स्थापित किया जाना था।
यात्रा में जाने वाले वाहन उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के ककरौरा गांव के पास पहुंचे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया जिसकी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के पीछे आ रहे ग्रामीणों ने घायलों की मदद की और पुलिस के आने पर एंबुलेंस और निजी वाहनों से सभी 17 घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 14 महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीन घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में प्रभारी सीएमओ हरिनंदन प्रसाद के साथ डॉक्टरों की टीम ने घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू किया है। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक के डंपर को अचानक सामने देख ब्रेक लगाने पर ट्रॉली पलटने की बात सामने आई है। घायलों में 14 महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है।