फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बैंकिंग और आशुलिपिक टंकण के सवालों में उलझे छात्र

Fri, 20 Feb 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को सुबह पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कंप्यूटर सहित 10 विषयों की और शाम पाली में इंटरमीडिएट में दो विषयों की परीक्षाएं हुईं। दोनों पालियों में 4331 छात्र परीक्षा में शामिल रहे। 159 ने परीक्षा छोड़ दी। कंप्यूटर और बैंकिंग के प्रश्नों ने छात्रों को खूब छकाया। दूसरे दिन भी कक्ष निरीक्षकों की केंद्रों पर कमी बनी रही।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में बृहस्पतिवार को पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल के छात्रों ने कंप्यूटर और इंटरमीडिएट के छात्रों ने ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प, फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, बैंकिंग, आशु लिपिक टंकण, टंकण हिंदी और अंग्रेजी, रंगीन फोटोग्राफी और मुद्रण विषय की परीक्षा दी। इन सभी विषयों में पंजीकृत 908 छात्रों में 890 छात्र शामिल हुए, 18 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट के छात्रों की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 3582 छात्रों में 3441 ने परीक्षा दी, 141 अनुपस्थित रहे। सिलाई विषय में पंजीकृत 18 छात्रों में सभी ने परीक्षा दी। परीक्षा की निगरानी के लिए सचलदल निरीक्षण करता रहा।
विज्ञापन


डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई। कक्ष निरीक्षकों की कमी की शिकायत आई थी, लेकिन बाद में वह भी दूर हो गई थी।

उपसंकलन केंद्र बनाने की जिलाधिकारी से मांग

उन्नाव। उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए शहर के जीआईसी ही मुख्य संकलन केंद्र होने से 50 किलोमीटर दूर से आने वाले शिक्षकों को दोनों पालियों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व प्रत्याशी व शिक्षक नेता वेणुरंजन भदौरिया ने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर उपसंकलन केंद्र बनाने की मांग की है, ताकि शिक्षकों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed