{"_id":"697a59d8a3165ed5340bafa5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-144210-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर लोडर से टकराई बाइक, तीन भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर लोडर से टकराई बाइक, तीन भाई घायल
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मंगलवार शाम सात बजे पक्षी विहार के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नई सराय गांव निवासी शिवा (19) पुत्र अनुपम गुप्ता सोमवार को लखनऊ के बंथरा कस्बा निवासी मामा अनिल गुप्ता के यहां भागवत कथा में गया था। देर शाम वह मोबाइल लेने बाइक से अजगैन कस्बा आ रहा था। बाइक पर उसके साथ ममेरा भाई मोहित (22) और मौसेरा भाई राघव (20) भी था।
हाईवे पर पक्षी विहार के पास लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में तीनों घायल हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया। शिवा को मामूली चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मोहित और राघव को डॉक्टर ने गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।