{"_id":"69614821f16af5e8b10d7053","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143230-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी बाल-बाल बची
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मिश्रीगंज गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम को वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। वह हेलमेट लगाए थे।
आसीवन थानाक्षेत्र के उदशाह गांव निवासी अब्दुल हसन (30) बृहस्पतिवार को बाइक से पत्नी गुड़िया का इलाज कराने लखनऊ जा रहे थे। हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीगंज गांव के पास बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी घायल पति को एंबुलेंस से सीएचसी लाई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी ने बताया कि पति कार चलाते थे। दो बच्चे हसन (5) और हुसैन (2) हैं। पति की मौत से पत्नी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।