फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: शॉर्ट सर्किट से डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 07 Jan 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-2- नगर पालिका रोड स्थित डिपार्टमेंटल स्टोर से लगी आग, मौजूद लोग। संवाद
उन्नाव। शहर के नगर पालिका रोड स्थित डिपार्टमेंटल स्टोर में सोमवार की रात करीब 10:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दो दमकलों को आग बुझाने में तीन घंटे लगे। इस दौरान लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंचने लगीं तो दुकानदारों ने आनन-फानन जरूरी सामान निकाल लिए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के नगर पालिका रोड निवासी मोहम्मद एजाज पालिका के पास में ही डिपार्टमेंटल स्टोर खोले थे। सोमवार की रात 9:30 बजे दुकान बंदकर घर चले गए। रात करीब 10:30 बजे दुकान के अंदर से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन

आसपास रहने वाले लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और यूपी-112 को सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी राममिलन भारती दो दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचे। बाद में मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी पहुंच गए। दो टीमें बनाकर आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 1:30 बजे पूरी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आसपास की दुकानदारों की भी धड़कनें तेज रहीं। आग से लाखों का नुकसान होते देख दुकानदार मोहम्मद एजाज का तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें वहां से हटा दिया गया। पीड़ित के अनुसार करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह बताया कि अभी तक शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की आशंका है। दो दमकल से आग पर काबू पा लिया गया था। पानी कम पड़ने पर पास की ही एक फैक्टरी से गाड़ी में पानी भरवाया गया था। आग से पूरा डिपार्टमेंटल स्टोर जल गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed