फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हादसे में दिवंगत हेड कांस्टेबल को अफसरों ने दी अंतिम सलामी

Sun, 28 Dec 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-6- पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी के पिता बलदेव को ढांढस बंधाते एसपी जयप्रकाश सिंह। संवाद - फोटो : सांकेतिक
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुसैन नगर चौराहे के पास शनिवार की देर शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी। शव को पुलिस लाइन ले जाया गया। एसपी, एएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने अंतिम सलामी दी। एसपी ने पिता और अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


महोबा जिले के थाना चरखारी के गांव रोशनपुरा निवासी हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार (47) यूपी-112 में तैनात थे। शनिवार की रात ड्यूटी के बाद बाइक से कमरे पर लौट रहे थे। लखनऊ कानपुर-हाईवे पर हुसैननगर चौराहे के पास ही वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

पिता बलदेव प्रसाद ने बताया कि बेटा 2011 बैच का सिपाही था। दो भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत से पिता के साथ मां मुन्नी, पत्नी दीपा और दो बेटे बेहाल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस लाइन ले जाया गया। एसपी जयप्रकाश सिंह, एएसपी अखिलेश सिंह, प्रेमचंद्र, सीओ सिटी दीपक यादव, सोनम सिंह, अरविंद चौरसिया, संतोष सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने अंतिम विदाई दी। एसपी ने मृतक के पिता और अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। शव को पुलिस की एक टुकड़ी के साथ वाहन से पैतृक गांव भेजा गया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पिता बलदेव की तहरीर पर वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed