फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: घर में अकेली महिला की धारदार हथियार से हत्या

Thu, 11 Dec 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-26-महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
अचलगंज (उन्नाव)। मन्नाखेड़ा गांव के बाहर बने घर में अकेली महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव टिनशेड के नीचे बंधी भैंस के पास पड़ा मिला। फसल की सिंचाई के लिए जीन लेने गए युवक ने शव देखा तो अन्य लोगों को जानकारी दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की और हरदोई गए पति को सूचना दी। पति ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के मन्नाखेड़ा निवासी रामखेलावन रायबरेली जिले के मियांपुर स्थित जल निगम कार्यालय में ऑपरेटर हैं। वह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रामखेलावन ने बताया कि हरदोई के मल्लावां में रहने वाले रिश्तेदार के यहां गमी पर सोमवार को वहां गए थे। तब से वहीं थे। घर में पत्नी नगीना (55) अकेली थीं। बताया कि पत्नी मोबाइल नहीं रखती थी। उनकी दिमागी हालत भी सही नहीं थी। वह परिवार के अन्य सदस्यों को फोन लगाकर हालचाल ले लेते थे।
विज्ञापन


बताया कि बुधवार को मल्लावां से घर आने के लिए निकले थे। रास्ते में पड़ोसी हिना का फोन आया कि पत्नी नगीना की हत्या हो गई है। शव घर पर रखी जीन उठाने गए गांव के ही किसान पारस ने पड़ा देखा है। हिना के मुताबिक सुबह करीब 8:30 बजे पारस ने बताया कि वह काफी देर तक गेट खटखटाता रहा। जब कोई नहीं बोला तो गेट में धक्का दिया तो वह खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो टिनशेड के नीचे चारपाई के पास जमीन पर नगीना का शव पड़ा था। कुछ दूरी पर बंधी भैंस के पास साड़ी पड़ी थी। सूचना पर एसओ बृजेश कुमार शुक्ला फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि पति ने गांव के ही अशोक, मोहित और लालता के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इसमें बताया कि तीन साल पहले जमीन के लिए झगड़ा हुआ था। इस मामले में गांव में सुलह हुआ था लेकिन ये लोग खुन्नस मानते थे। अशोक, मोहित और लालता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

कई स्थानों पर पड़ा था खून, शरीर पर चोटों के निशान

अचलगंज। जिस स्थान पर महिला का शव पड़ा था, वहां पास में चारपाई बिछी थी लेकिन उसमें खून के निशान नहीं थे। खून चारपाई के बाहर और टिनशेड के नीचे तक पड़ा था। महिला के शरीर पर चोटों के निशान थे। पति ने बताया कि पत्नी बीमार रहने के साथ घर में अकेली रहती थी। पांच साल पहले बेटे संतोष की बीमारी से मौत हो चुकी है।






यह भी है चर्चा

महिला की हत्या के पीछे तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जमीन के जिस विवाद में हत्या बताई जा रही है, वह ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है। बताया जाता है कि एक साल पहले रामखिलावन दूसरी जाति की महिला काे घर ले आया था। इसका पत्नी ने विरोध करते हुए हंगामा किया था। इस कारण महिला को बाद में छोड़ दिया था। पति ने जिन तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, उसमें लालता बुधवार सुबह से ही लापता है। पुलिस पति के मोबाइल की सीडीआर निकालने के साथ ही आरोपियों की भी लोकेशन और मोबाइल की सीडीआर निकलवा रही है। सीओ का कहना है कि हर बिंदु पर तफ्तीश की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

फोटो-26-महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद

फोटो-26-महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद

फोटो-26-महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद

फोटो-26-महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed