{"_id":"6939c0ad5b3aeb8d690af0a4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-141630-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मोड़ पर खड़े ई-रिक्शा में टकराई बाइक, महिला की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मोड़ पर खड़े ई-रिक्शा में टकराई बाइक, महिला की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन
बांगरमऊ। सुरसेनी-गौरा मार्ग पर मेला बाग के पास मोड़ होने से तेज रफ्तार बाइक सवार खड़े ई-रिक्शा में टकरा गई। घटना में बाइक सवार दंपती गंभीर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर महिला को मृत घोषित कर दिया। पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वह हेलमेट लगाए थे।
बेहटामुजावर थाना क्षेत्र गांव बंजरिया निवासी निवासी लालता प्रसाद (50) बुधवार सुबह बीमार पत्नी कुसुमा देवी (45) को बाइक पर बिठाकर बांगरमऊ डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे। सुरसेनी-गौरा मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मेला बाग के पास मोड़ होने से तेज रफ्तार बाइक खड़े ई-रिक्शा में पीछे से टकरा गई। घटना में दंपती गंभीर घायल हो गए।
घायल दंपती को राहगीरों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने कुसुमा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल लालता प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पति लालता प्रसाद ने बताया कि दो बेटों में रामकिशोर और रामबाबू दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। छोटा बेटा रामकुमार दोनों पैरों से दिव्यांग है, तीन बेटियां हैं। मां की मौत और पिता की हालत गंभीर होने से सभी बेहाल हैं।
विज्ञापन
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि ई-रिक्शा से बाइक टकराने से महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल का इलाज चल रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।