फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों के दो गुटों में मारपीट

Sat, 06 Dec 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-2- यूनिवर्सिटी कैंपस में आपस में मारपीट करते छात्र। स्रोत: वीडियो
नवाबगंज। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में खेल प्रतियोगिता के बीच छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्र मारपीट के साथ गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। वीडियो दो दिन पुराना है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इससे पहले भी यहां मारपीट हुई थी। सुरक्षा के लिए अब यहां प्रशिक्षित गार्डों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

नवाबगंज स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस के वायरल वीडियों में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। अन्य छात्र और सुरक्षाकर्मी मारपीट कर रहे छात्रों को समझाते नजर आ रहे हैं लेकिन काफी देर हंगामा होता रहा। इससे कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी दीपचंद्र त्रिवेदी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में बुधवार को छोटी सी खेल प्रतियोगिता थी। उसी में मैनेजमेंट के दो छात्रों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी लेकिन दोनों पक्षों ने बाद में सुलह कर लिया था। बताया कि इस झगड़े के बाद यूनिवर्सिटी में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। साथ ही चंड़ीगढ़ स्थित यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षित गार्डों को भी बुलाया गया है जो सुरक्षा व्यवस्था अपने हिसाब से देखेंगे और मौजूद सुरक्षा स्टाफ को प्रशिक्षित भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed