फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: खेत से घर जा रही युवती का कार सवार युवकों ने किया अपहरण

Sun, 23 Nov 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-27- हरदोई रोड पुल के पास पुलिस को आपबीती बताती पीड़िता। स्रोत: पुलिस
उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव में खेत से घर जा रही युवती को कार सवार चार युवकों ने खींच कर गाड़ी में डाल लिया। कानपुर की ओर 25 किमी. दूर ट्रांसगंगा सिटी के पास युवक सिगरेट पीने के लिए रुके। दरवाजा लॉक न होने पर युवती नजर बचाकर भाग निकली। ऑटो से शहर के हरदोई पुल पहुंची और यहां लोगों को आपबीती बताई तो कोतवाली पुलिस पहुंची और पिता को बुलवाया। पिता ने फिलहाल तहरीर नहीं दी और बेटी को लेकर चले गए।
विज्ञापन

माखी थाना के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह खेत से पैदल घर जा रही थी। रास्ते में कार सवार युवकों ने जबरन गाड़ी में खींच लिया और गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर ट्रांसगंगा सिटी ले गए। युवक आपस में बात करते हुए उसे कानपुर से आगे कहीं ले जाने की बात कह रहे थे। पीड़िता के मुताबिक ट्रांसगंगा सिटी के पास युवकों ने कार रोकी और सिगरेट पीने के लिए उतर गए।
विज्ञापन

इसी दौरान मौका पा कर कार से निकल भागी। कुछ दूर पर एक ऑटो में बैठ गई और उन्नाव में हरदोई पुल छोड़ने को कहा। यहां पहुंचने के बाद लोगों को आपबीती बताई। लोगों की सूचना पर पहुंची सदर चौकी पुलिस ने युवती को फोन करके पिता को बुलवाया। पिता ने कोई तहरीर नहीं दी और बेटी को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। युवती या उसके पिता ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed