{"_id":"691238fd5237daaf3a01a348","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-139992-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा घायल
विज्ञापन
फोटो-10 सोनू (फाइल फोटो)।
- फोटो : udhampur news
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रविवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों हटिया मेला देखकर लौट रहे थे।
असोहा थाना क्षेत्र के उतरौरा गांव निवासी सोनू (20) पुत्र रामचंद्र रविवार को सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सरौती गांव निवासी चचेरे बहनोई के घर आया था। वहां से भांजे राजा (15) पुत्र संतोष के साथ बाइक से लखनऊ के बनी गांव में लगा हटिया मेला देखने गया था। देर शाम लौटते समय सोहरामऊ कस्बे से पहले ही हाईवे पर वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया।
परिजनों के आने के बाद घायलों को लखनऊ के बंथरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। भांजे राजा को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। सोनू तीन बहनों का इकलौता भाई होने के साथ माता-पिता का बुढ़ापे सहारा था। थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है भांजा घायल है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।