{"_id":"690e48e5f503e596b10c8222","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-139855-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
नवाबगंज। दौलतखेड़ा-बिछिया मार्ग पर दरबारीखेड़ा गांव के सामने मिट्टी लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, साथी घायल हो गया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हंगामा कर जाम लगा दिया। चालक की गिरफ्तारी की मांग की। दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कोतवाल ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।
आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज निवासी सुधीर (30) बृहस्पतिवार को पत्नी बिटोल के साथ अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दरबारी खेड़ा गांव निवासी रिश्तेदार के घर गया था। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सुधीर दरबारीखेड़ा निवासी वीरेंद्र (25) के साथ सामान लेने बाइक से निकले थे। गांव के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में वीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। सुधीर को अधिक चोट नहीं आई। उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। गुस्साए परिजनों ने दरबारीखेड़ा गांव के सामने सड़क जाम कर दिया।
अजगैन और दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की बात कही। कोतवाल सुरेश सिंह ने परिजनों को समझाया और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब दो घंटे बाद जाम खुल सका। घायल सुधीर ने बताया कि वीरेंद्र किसी कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी बिटाना के साथ एक साल की बेटी रोहिनी है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डंपर कोतवाली में खड़ा कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।