फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मुठभेड़ में एक चोर गिरफ्तार, दूसरा फरार

Fri, 31 Oct 2025 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-12- बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती मुठभेड़ में घायल निसार उर्फ चांद। संवाद - फोटो : संवाद
बेहटामुजावर। बेहटा-बांगरमऊ मार्ग पर गोशाकुतुब नहरपुल के पास बुधवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में एक के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन


सीओ संतोष सिंह ने बताया कि बेहटा मुजावर थाना पुलिस और एसओजी की टीम बुधवार रात 10 बजे नहर पुल के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। रुकने का इशारा किया तो भगाने का प्रयास किया। घेराबंदी करने पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वहीं एक गिर गया जबकि उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार घायल ने अपना नाम निसार उर्फ चांद, निवासी मधौकी थाना कल्याणपुर जिला फतेहपुर बताया है। उसने भाग निकले साथी का नाम शाहरुख निवासी बकौठी थाना अरोल जिला कानपुर देहात बताया है। निसार ने बेहटामुजावर के माखनखेड़ा स्थित प्राइमरी विद्यालय से टैबलेट और गोसाकुतुब से दुकानों में चोरी स्वीकार की है। वह कानपुर नगर के बिल्हौर में चिकन बेचने का काम करता था। साथी के साथ मिलकर आसपास जिलों में बाइक से जाकर रेकी करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले चोरी की घटनाएं हुई थीं। उसमें दोनों वांछित थे। घायल के पास से तमंचा, कारतूस, 7520 रुपये, प्राइमरी विद्यालय से चोरी हुआ टैबलेट बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी पर बिहार में दुकान में चोरी व आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे, फतेहपुर में बंदूक चोरी और दुकानों में चोरी के दो अन्य मुकदमे दर्ज हैं। उसका सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed