{"_id":"68fe6acf6e355788450d4085","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-139150-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
चकलवंशी। कमर की दिक्कत से परेशान युवक का शव रविवार सुबह घर के अंदर रखे छप्पर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेला था। बड़ा भाई परिवार सहित ससुराल गया था। वह लौटकर आया तो भाई को लटका देख पुलिस को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। माखी थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि छोटा भाई सर्वेश (30) तीन साल पहले हादसे का शिकार हो गया था। कमर की हड्डी में फ्रैक्चर होने से वह चल नहीं पा रहा था।
उसकी शादी नहीं हुई थी। वाॅकर के सहारे कार्य करता था। बताया कि जमीन बेचकर भाई का इलाज कराया, इससे भूमिहीन भी हो गए। रोजी-रोटी के लिए ऑटो फाइनेंस पर लिया था, उसी के सहारे परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
बताया कि भाईदूज पर पत्नी और बच्चों के साथ मरौंदा स्थित ससुराल गया था। रविवार सुबह लौटा तो भाई का शव लटका देखा। बताया कि 15 साल पहले सांप के डसने से पिता की मौत हो गई थी। एक साल पहले मां की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।