{"_id":"68f64dba4830f9704b0d040d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138940-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क किनारे बेहोश मिला अधेड़, सीएचसी में मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क किनारे बेहोश मिला अधेड़, सीएचसी में मृत घोषित
विज्ञापन
पुरवा। पुरवा-मौरावां मार्ग किनारे असेहरू मोड़ के पास रात 10 बजे एक अधेड़ बेहोश मिला। सूचना पर पीआरवी ने सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
पुरवा कोतवाली प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वह हरे रंग की टीशर्ट, नीला लोवर पहने है। बताया कि मानसिक बीमार लग रहा है। किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की संभावना है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मालूम हो कि एक जुलाई 2023 को पुरवा-मौरावां मार्ग पर तुसरौर गांव के पास मार्ग पर महिला को वाहन ने कुचल दिया था। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।