{"_id":"68ed4f54942534a0bd07c9fb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138548-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाइड्रोलिक डाला उठाने से क्लीनर पर गिरी गिट्टी, दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाइड्रोलिक डाला उठाने से क्लीनर पर गिरी गिट्टी, दबकर मौत
विज्ञापन
हसनगंज। चमरौली स्थित प्लांट में रविवार की रात गिट्टी उतारते समय डंपर का हाइड्रोलिक डाला उठाने के दौरान पीछे खड़ा श्रमिक गिट्टी में दब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के घूरामऊ गांव निवासी मलखे रावत ने बताया कि बेटा सचिन (22) नौ अक्तूबर को अजगैन कोतवाली के सधवाखेड़ा गांव निवासी बुआ सुशीला के घर गया था। सुशीला का बेटा रजनीश डंपर चलाता है। सचिन उसी के साथ क्लीनर था। रविवार की रात दोनों चमरौली स्थित प्लांट पर गिट्टी उतारने गए थे। सचिन डंपर के पीछे खड़ा था, हाइड्रोलिक डाला उठाने पर उसने ध्यान नहीं दिया और गिट्टी उसी पर गिर गई। इससे वह दब गया।
आनन-फानन साथियों ने उसे निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। सचिन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां मखाना और अन्य परिजन बेहाल हैं। सोमवार को परिजनों ने खेत पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।