Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गूगल के भरोसे न रहें, पूछकर तय करें रास्ता

Sun, 01 Nov 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
unnao news
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर खुमानखेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया में बंधा सरिया का जाल। संवाद
उन्नाव। गूगल मैप के सहारे आवागमन करने वाले सावधान! पूरी तरह से मैप पर आश्रित रहने से हादसे का शिकार हो सकते हैं। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर 15 किलोमीटर के दायरे में चार जगहों पर पुलिया का निर्माण हो रहा है लेकिन मैप में इस रूट पर कहीं भी काम न होने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

गूगल मैप पर लंबे समय से अपडेट नहीं किया गया है। वह लोगों को ऐसे रास्ते भी सही बता रहा है, जो क्षतिग्रस्त हैं या उनपर निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की रात काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर गूगल मैप के सहारे जा रहे दो व्यापारियों की कार सड़क कटी होने से गंगा में गिर गई थी। एक व्यापारी किसी तरह तैरकर बाहर आ गया था, लेकिन दूसरे व्यापारी और कार का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर चकलवंशी से शहरी सीमा तक मार्ग का चौड़ीकरण चल रहा है। सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जा रही है। शहर के कब्बाखेड़ा तिराहे से चकलवंशी तक सड़क के दोनों ओर खोदाई की गई है। मुख्य मार्ग से निर्माणाधीन सड़क का हिस्सा नीचे है। इसी को बराबर करने के लिए गिट्टी बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मार्ग पर एक तरफ यह कार्य चल रहा है, दूसरी ओर इतनी दूरी में चार जगहों पर पुलिया निर्माणाधीन है। मार्ग में पड़ने वाले गांवों खुमानखेड़ा, डीहा, रऊकरना व थाना गांव के सामने पुलियों का निर्माण चल रहा है। कहीं गड्ढे खुदे हैं तो कहीं पर सरियों का जाल बंधा है। जगह-जगह निर्माण सामग्री फैली है लेकिन बड़ी बात यह है कि गूगल मैप में 15 किमी की दूरी में कहीं पर भी निर्माण कार्य होते नहीं दिख रहा है।

इंसेट-1
गूगल मैप में दिखा रहे 15 किमी रास्ता आवागमन योग्य
गूगल मैप में पूरा रास्ता बिना किसी व्यवधान के आवागमन योग्य दिखाया जा रहा है। ऐसे में गूगल मैप के सहारे चलने वालों के लिए आना-जाना खतरनाक हो सकता है। राहगीर राजेश, राधेश्याम, रोहित, संदीप, सरोज आदि ने बताया कि गूगल मैप मार्च से अपडेट नहीं है। चकलवंशी से कब्बाखेड़ा तिराहे तक का पूरा रास्ता चलने योग्य दिखाया जा रहा है।


इंसेट-2
15 हजार वाहनों का रोजाना होता है आवागमन
उन्नाव-हरदोई मार्ग यातायात की दृष्टि से अतिव्यस्ततम मार्ग है। पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने मार्ग से आवागमन करने वाले वाहनों का सर्वे कराया था। इसमें करीब 14 से 15 हजार वाहनों का रोजाना इस मार्ग से निकलने की पुष्टि हुई थी। इसमें भारी से लेकर छोटे वाहन भी शामिल हैं।

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर खुमानखेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया में बंधा सरिया का जाल। संवाद

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर खुमानखेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया में बंधा सरिया का जाल। संवाद

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर खुमानखेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया में बंधा सरिया का जाल। संवाद

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर खुमानखेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया में बंधा सरिया का जाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed