{"_id":"6ac40e3e4f556c81a8087641","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-158949-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: देवज्ञ ने हासिल की पीएचडी परीक्षा में ऑल इंडिया 11वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: देवज्ञ ने हासिल की पीएचडी परीक्षा में ऑल इंडिया 11वीं रैंक
विज्ञापन
पीएचडी परीक्षा में सफल माता-पिता के साथ देवज्ञ। स्रोत: परिजन
- फोटो : ARchive
सफीपुर। विकास खंड के गांव जुनैदपुर निवासी देवज्ञ प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की आईसीएआर एआईसीई-जेआरएफ/ एसआरएफ (पीएचडी)-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में चौथी रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। उनका सपना कृषि में शोधकर वैज्ञानिक बनने के साथ लेखक पिता अशोक कुमार सिंह की किताब को छपवाना है।
देवज्ञ . राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू) पूसा बिहार में पढ़ रहे हैं। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई जोधाखेड़ा स्थित भारतीय विद्यालय से हुई। 2020 में कृषि से इंटर पास किया। उसके बाद कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कॉलेज से स्नातक कर बिहार चले गए। 2024 में वह यूपी कैटेट परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल कर चुके हैं।
कृषि वैज्ञानिक का सपना संजोकर तैयारी करने वाले देवज्ञ ने पीएचडी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 11वीं रैंक हासिल की है। देवज्ञ ने बताया कि उनका सपना कृषि में शोध कर वैज्ञानिक बनने का है। मां रामश्री गृहिणी हैं। बड़ी बहन अर्चना व वंदना सिंह हैं। पिता फल बेचने का कारोबार करते हैं। देवज्ञ ने युवाओं को सीख देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अधिक समय न दें। लक्ष्य के अनुसार किताबों को नियमित समय देंगे तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी।