फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गाजे-बाजे के साथ गणपति का किया विसर्जन

Wed, 23 Sep 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
unnao news
गणेश मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद
उन्नाव। लोक नगर में नर सेवा नारायण सेवा समिति की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु प्रतिमा को विंटेज कार से विसर्जनस्थल ले गए। गाजे-बाजे पर झूमते श्रद्धालुओं ने जमकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए। चौरा नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। समिति की प्रदेश अध्यक्ष अनीता द्विवेदी, जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत, वीरांगना अध्यक्ष ज्योति राजपूत, जिला प्रभारी अजय त्रिवेदी, नीलमणि सिंह, कल्पना त्रिवेदी, पवित्र उपाध्याय, एके दीक्षित, योगेंद्र तिवारी, राजेंद्र राजपूत, सुनील भदौरिया, केतन अवस्थी, धर्मेंद्र शुक्ला, अखिल मिश्रा, अभी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो-34-विसर्जन यात्रा में नाचते-गाते जाते श्रद्धालु। संवाद
झूमते-नाचते श्रद्धालुओं ने उड़ाया अबीर गुलाल
उन्नाव। बाबूगंज हाता में नागेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया। श्रद्धालु नाचते-गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचे। यहां पर गणपति बप्पा अगले बरस जल्दी आना का उद्घोष करते हुए नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर कीर्ति शुक्ला, विष्णु शुक्ला, रोहित गुप्ता, संतोष कश्यप, अभी कश्यप, विष्णु, राजू शुक्ला, नरेंद्र राजपूत व वैष्णवी शुक्ला मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन


फोटो-35-विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा को ले जाते श्रद्धालु। संवाद
अगले बरस जल्दी आना के आमंत्रण के साथ किया विसर्जन
असोहा। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। ब्लॉक के बैगांव में चल रहे गणेश महोत्सव का मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। मनमोहन, अरुण सविता, उमेश, अरविंद व बबलू मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो-36-भगवान गणपति की स्तुति करते श्रद्धालु। स्रोत: पाठक
पूजन व आरती से गणपति को प्रसन्न कर रहे श्रद्धालु
गंजमुरादाबाद। नगर के मोहल्ला आनंदीटोला स्थित मां आनंदी देवी मंदिर में स्थापित की गई भगवान गणेश प्रतिमा का रोजाना पूजन किया जा रहा है। श्रद्धालु सत्य प्रकाश कुशवाहा, राघव मिश्रा, दिनेश तिवारी, धर्मेंद्र कुशवाहा, डॉ. मंजेश कुमार सिंह, मिथिलेश पटेल व रजनीश यादव द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम गणेशजी की आरती व प्रसाद वितरण किया जा रहा है। (संवाद)

गणेश मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद

गणेश मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद

गणेश मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद

गणेश मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद

गणेश मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद

गणेश मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed