{"_id":"69e67ebb95234d0cd2002306","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149003-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अक्षय तृतीया पर 21 बटुकों का यज्ञोपवीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अक्षय तृतीया पर 21 बटुकों का यज्ञोपवीत
विज्ञापन
फोटो-16- सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में मौजूद बटुक। स्रोत: आयोजक
- फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
उन्नाव। नव युवा सनातन ब्राह्मण महासभा ने अक्षय तृतीया पर विशेष आयोजन कर 21 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। इसके अलावा दो जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधे।
निराला नगर स्थित श्री भीमाशंकर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के यज्ञाचार्य पं. अमित मिश्रा ने 11 आचार्यों के सहयोग से यह संस्कार कराया। बटुकों को जनेऊ का महत्व और प्रयोग के तरीके बताए। दोपहर में ही दो जोड़ों का शुभ विवाह संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के बीच जोड़ों ने सात फेरे लिए। संस्था ने कन्यादान के रूप में अलमारी, बेड, बक्सा, पंखा, बर्तन और आभूषण जैसी आवश्यक वस्तुएं भेंट की।
कार्यक्रम में सनातन सेवा सत्संग कानपुर प्रांत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुधीर मिश्र, युवा कल्याण ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. धर्मेश दीक्षित, नव युवा कल्याण ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. मनोज त्रिवेदी, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू, श्रीकांत शुक्ल और सुनील शुक्ल ने बटुकों और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। महासभा संरक्षक कमलेश दीक्षित, अध्यक्ष पं. सुधीर शुक्ल और महामंत्री सोमिल अवस्थी सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।