फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दावे आपत्तियों की संख्या 1.20 लाख पहुंची, 57550 निस्तारित

Tue, 03 Mar 2026 09:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की जारी अनंतिम मतदाता सूची में दो मार्च तक 1.20 लाख दावे व आपत्तियां दर्ज हुईं। इसमें केवल 47.71 फीसदी यानी 57550 का ही निस्तारण हो सका है। आपत्तियों में किसी ने मकान नंबर शून्य दर्ज करने और किसी ने उम्र बदलने सहित अन्य शिकायतें दर्ज कराई हैं। छह मार्च दावे, आपत्तियां लेने की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन



छह जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 1917882 (पुरुष 1056458, महिला 861381 व थर्ड जेंडर 43) है। इस सूची पर आपत्तियां व दावे मांगे गए थे। दो मार्च तक आपत्तियों की संख्या 120611 पहुंच गई। इसमें नाम बढ़वाने वालों की संख्या 88851 है। नाम हटाने की 5595 और संशोधन के लिए 26158 आपत्तियां आईं। इसमें 57550 का निस्तारण किया जा सका है। इसमें नाम बढ़वाने के 42837 नए आवेदन स्वीकृत हुए हैं। मृतक व बाहर रहने वाले 1595 नाम डिलीट किए गए हैं। 13118 के नाम, पिता का नाम व पते में संशोधन किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि छह मार्च तक ही दावे, आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद युद्धस्तर पर इनका निस्तारण कराया जाएगा। फाइनल सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed